Uttarakhand

Dehradun: कांग्रेस अध्यक्ष ने रामलला के दर्शन पर उठाए सवाल, BJP का पलटवार

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) बीते दिन अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे. जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब कोई आस्था के लिए जाता है तो वह अपने खर्चे पर जाता है. लेकिन यहाँ सरकारी खर्चे पर पूरी कैबिनेट गई है यह आश्चर्य की बात है.

Dehradun: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर BJP का पलटवार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर तंज करते हुए कहा सीएम धामी अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ राम लला के दर्शनों के लिए अयोध्या गए है जो कि सुखद और सौभाग्यशाली क्षण है। आज इस दौरे पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस को समझने की जरूरत है कि उन्होंने सत्ता मे रहते हुए अपनी ताकत का इस्तेमाल मन्दिर के निर्माण मे रोड़े अटकाने के लिए ही किया। राम काज का विरोध का ही वह दंड भुगत रही है और देश भर से कांग्रेस सिमट रही है।

उन्होंने कहा कि यह जगजाहिर है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल मे पीएम तक का सम्मान नही किया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और नरसिंहा राव के कार्यकाल को देखा जा सकता है। सुपर पीएम ही सभी फैसले लेते रहे और दिखावे को मंच सजाया जाता रहा। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और सभी राष्ट्र हित मे दायित्व का निर्वहन करते है। कांग्रेस नेताओं को असंसदीय कथन और सार्वजनिक जीवन मे आचरण की सीख लेनी होगी।

यह भी पढ़ें: Sambhal: पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button