Delhi NCR

कांग्रेस दफ्तर लाया गया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए मौजूद खरगे, सोनिया और राहुल गांधी

Manmohan Singh Funeral : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था गृह मंत्रालय ने बताया, सरकार ने फैसला लिया है कि डॉ मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम संस्कार किया जाएगा

कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 8:30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा इसके बाद पारिवार के रीति-रिवाज के मुताबिक अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PM नरेंद्र मोदी जा सकते हैं निगम बोध घाट

पीएम नरेंद्र मोदी भी निगम बोध घाट पहुंच सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए निगमबोध घाट पहुंचेंगे PM मोदी करीब 11:30 बजे निगमबोध घाट पहुंचेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एआईसीसी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने एआईसीसी मुख्यालय में मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

पूरा देश दुखी है

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘उन्होंने आर्थिक स्थिति को मजबूत की, उदारीकरण उनकी देन है। उन्होंने सादगी भरा जीवन जिया। ऐसा व्यक्तित्व चला गया जिससे पूरा देश दुखी है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर दिखी बर्फ की चादर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button