Uttar Pradeshक्राइम

UP में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी, उसके लवर और नवजात को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी के साथ-साथ उसके प्रेमी और उनकी छह माह की बच्ची को भी मौत के घाट उतार दिया।

यह घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उद्धमपुर गांव की है। जहां मनोज जाटव अपनी पत्नी पिंकी और 2 बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी का चक्कर मैनपुरी निवासी सतेंद्र कश्यप के साथ चल रहा था। मनोज की पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर और 2 बच्चों को छोड़कर भाग गई। जिसके बाद आरोपी मनोज ने पिंकी को ढुंढने की बहुत कोशिश की पर नाकामयाब रहा। कुछ वक्त बीतने के बाद आरोपी को पता चल गया था कि उसकी पत्नी पास के ही गांव में पीछले 2 सालों से अपने प्रेमी के साथ रह रही है। आरोपी ने इसको लेकर कुछ नही किया।

बुधवार की रात पिंकी अपने प्रेमी और बच्ची संग टुंडेपुरवा में ग्रामीण नुमाइश देखने आई थी। देर रात होने के कारण वे वहीं फंस गए। ऐसे में पिंकी रहने के लिए आरोपी मनोज के घर पहुंच गई। जहां उसकी अपने पति से बहस होने लगी। जिसमें पति ने गुस्से में आकर पिंकी को डंडे से मारना शुरू कर दिया। बीच में प्रेमी बचाव करने आया तो उसे भी पीटने लगा। आरोपी ने अपनी पत्नी औप उसके प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला। इतना ही नही उसने उनकी 6 माह की बच्ची को भी मौत के घाट उतार दिया।

शोरगुल सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। फौरन पुलिस को जानकारी दी गई। आरोपी मनोज वहीं रहा। पुलिस ने आते ही जानकारी जुटाई और आरोपी मनोज को पकड़ लिया। उसके पास से वो डंडा भी बरामद कर लिया। तीनों के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मर्च्युरी में रखवा दिया है। तिर्वा सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

ये भी पढ़े: नशे की हालत में बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट, कैंची से किए कई वार

Related Articles

Back to top button