Uttar Pradesh

गौरक्षक ‘‘फरसा वाले बाबा’’ की हत्या, गौ तस्करों ने दिया अंजाम, डिटेल में पढ़ें

Gau Rakshak Murder Case : मथुरा के विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई, इससे क्षेत्र में बवाल मच गया। संत समाज भी विरोध में उतर गए और आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गौ तस्करों की सूचना मिलने पर बाबा ने बाइक से उनका पीछा किया, इस दौरान गौ तस्कर गाड़ी से कुचल कर फरार हो गए इससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार

घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है जोकि कोसी कलां थाना इलाके के कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास अंजाम दिया गया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद तीन आरोपी फरार हो गए और एक आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लग गया। मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक जगहों पर ऐसी घटनाओं से लोग आक्रोशित हैं। मथुरा में संतो पर हो रहे हमलों से पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में गौरक्षक दिल्ली-आगरा हाईवे पर एकत्रित हो गए इससे जाम लग गया।

गौरक्षकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, इससे भगदड़ मच गई। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। हालांकि पुलिस लगातार गौरक्षकों को समझाने का प्रयास कर रही है।

कौन हैं फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर?

चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा अपने पास हमेशा फरसा रखते थे, जोकि कुल्हाड़ी जैसा होता है। अपने इसी अंदाज के कारण लोग उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ बुलाते थे। ये मथुरा के कोसीकलां के आसपास के इलाकोंं में अवैध गौ तस्करी के रोकने में सक्रिय थे। इसके लिए इन्होंने अपनी टीम बना रखी थी। ये कई हिंदूवादी संगठनों से भी जुड़े थे। घटना के बाद बाबा के समर्थकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बाबा को गौ पुत्र शहीद का दर्जा देने की मांग की।

ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button