राजनीतिराष्ट्रीय

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस ने जारी किया ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो, 14 जनवरी से होगा आगाज

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस ने आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो लॉन्च कर दिया है। यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी। यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करने वाले हैं। यात्रा कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा के जरिए कांग्रेस करीब 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

‘न्याय का हक, मिलने तक’

कांग्रेस ने शनिवार (06 दिसबंर) को राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो जारी कर दिया है। लोगो के 2 हिस्से हैं। लोगो के हिस्से में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लिखा है, तो दूसरे हिस्से में ‘न्याय का हक मिलने तक’ लिखा है।

लोगो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने लॉन्च किया है। लोगो लॉन्च करने बाद उन्होंने कहा कि, “हम 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी। यात्रा 15 राज्यों से होकर मुंबई में खत्म होगी। यात्रा के जरिए कांग्रेस 110 राज्यों के 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।”

राहुल ने खाई न्याय न मिलने तक यात्रा जारी रखने की कसम

लोगो जारी होने के कुछ देर बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया पर यात्रा का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “हम अपने लोगों के बीच अन्याय और अंहकार के खिलाफ न्याय का नारा बुलंद कर के वापस आ रहे हैं। मैं सच्चाई के इस रास्ते की कसम खाता हूं, जब तक मुझे न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता, यात्रा जारी रहेगी।”

कांग्रेस ने एक्स पर दी जानकारी

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘X’ पर पोस्ट करके लोगो की लॉन्चिंग की  जानकारी दी। पार्टी ने लिखा , “आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।”

मल्लिकार्जुन खरगे ने PM पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने PM मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने PM के लक्ष्यद्वीप के दौरे को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा, “मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी वहां नहीं गए। वे राम मंदिर साइट या बीच पर जाते हैं और फोटो सेशन कराते हैं। वो मुंबई या केरल जाते हैं, हर जगह जाते हैं, आप उनकी फोटो हर जगह देख सकते हैं। वे इस तरह फोटो खिंचवाते हैं, जैसे भगवान दर्शन दे रहे हों। लेकिन ये महान शख्स मणिपुर क्यों नहीं जाते? क्या वो देश का हिस्सा नहीं है? आप लक्ष्यदीप जाकर पानी में ठहरते हो, क्या आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?’”

ये भी पढ़ें:Jagdeep Dhankhar Wished Kalyan Banerjee बनर्जी ने ‘बड़प्पन’ बताते हुए कही ये बात

Related Articles

Back to top button