Congress Up Jodo Yatra जन-जन तक पहुंचेगी कांग्रेस की पदयात्रा, बताएगी BJP की खामियां

Congress's UP Padyatra
Congress Up Jodo Yatra कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा आज (26 दिसंबर) उत्तर प्रदेश के जन-जन तक जाएगी। यह यात्रा Congress Up Jodo Yatra सुबह दस बजे से प्रदेश स्थित डिप्टीगंज से शुरू हो चुकी है। यहां से होते हुए यह बारादरी, तहसील स्कूल, जामा मस्जिद से होकर गलशहीद, करुला, कोहिनूर तिराहे तक भ्रमण करेगी। इसके साथ ही बुधवार(27 दिसंबर) कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता देहात क्षेत्र में पदयात्रा कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। यह पदयात्रा कल रामपुर में प्रवेश करेगी।
बता दें कि इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने इस यात्रा को लेकर तैयारियां की हुईं है। मुरादाबाद में यात्रा के रूटों पर कांग्रेस नेताओं के बोर्ड व फ्लेक्स लगाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें: हरदोई में पुलिस का खौफ कायम, हाथ में तख्ती लेकर सरेंडर करने थाने पहुंचे 74 हिस्ट्रीशीटर
इस यात्रा का मुख्य लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 है। कांग्रेस नेता जन-जन तक पहुंचना चाहते हैं ताकि चुनाव में किमती वोट बटोर सकें। जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि 27 की सुबह यात्रा कोहिनूर तिराहे से कुंदरकी पहुंचेगी। बिलारी से शाहाबाद रोड पर मुड़ जाएगी। रामपुर जिले में पदयात्रा धर्मपुर गांव से रामपुर में प्रवेश करेगी। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता भाजपा की संविधान विरोधी और जन विरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे।
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK