साधना गुप्ता के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव

Share

Lucknow: सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। जिसके बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस दु:खद घटना को सुनकर सभी कोई स्तब्ध है। बता दें आज दोपहर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता यादव का निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज दोपहर उनका निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन, परिवार में शोक की लहर

ऐसे में सपा सहित विपक्ष के नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। वह करीब 65 वर्ष की थीं और शुगर सहित कई अन्य बीमारियों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार उनके शव को एयरलिफ्ट कर लखनऊ लाया जाएगा। इसी के साथ खबरों के मुताबिक कल सुबह 11 बजे लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अखिलेश यादव पहुंचे मुलायम सिंह के आवास

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं व कई वरिष्ठ नेताओं का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है।

CM योगी ने ट्वीट कर दुख जताया

बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।‘

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास पर प्रदर्शनकारियों ने की घेराबंदी, गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर फरार