राष्ट्रीय

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम योगी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सोफ्ट लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। इस अंतरिक्ष अभियान पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुईं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मिशन को दक्षिण अफ्रीका से लाइव देख रहे थे।

सीएम योगी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो (ISRO) के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।

ये भी पढ़ें:‘चंदा मामा बहुत दूर के नहीं, बस एक टूर के’,’Chandrayaan-3′ की सफल लैंडिंग पर PM मोदी

Related Articles

Back to top button