Madhya Pradeshराजनीति

सीएम मोहन यादव ने साधा कांग्रेस पर जमकर निशाना, बोले- दोहरा चरित्र अब और नहीं

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायकों के भाजपा में जाने का सिलसिला नहीं थम रहा। अब सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक पारूल साहू भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि में देवी शक्ति की कृपा से लगातार भाजपा की शक्ति बढ़ रही है। नवरात्रि में एक महिला नेता का भाजपा में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा।

कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

CM Mohan Yadav: पूर्व विधायक पारूल साहू के साथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शेर सिंह यादव, छिंदवाड़ा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, डॉ. प्रतिभा राजगोपाल भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। इनके अलावा जनपद सदस्य गैरतगंज रिजवान खान, जनपद सदस्य बेगमगंज वीरेन्द्र सिंह यादव, जनपद सदस्य गैरतगंज दीपक धाकड़, जनपद सदस्य बेगमगंज सुरेश, देवेंद्र, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह यादव, मध्यप्रदेश पुलिस कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष बल्लू यादव, यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, रायसेन पसमांदा मुस्लिम समाज जिलाध्यक्ष अफरोज अली समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1778658739337286104

CM यादव बोले- कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मंदिर का विरोध और दुआ, दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। कांग्रेस के साथी भाजपा में शामिल होकर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमने सभी के मान सम्मान रखने का आश्वासन दिया है। आज पूर्व विधायक पारूल साहू, शेर सिंह यादव, अमित सक्सेना जैसे कई कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। ऐसे खाटी नेता जिन्होंने देश सेवा के लिए कांग्रेस ज्वाइन की थी, लेकिन मन में हताशा, निराशा है। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि ‘अब तो अति हो गई… भगवान राम के मंदिर का विरोध करते हैं.. दूसरी तरफ दुआ करते हैं। दोहरा चरित्र नहीं चलेगा, एक लाइन कुछ भी पकड़ लो… जिस ढंग से कल नोट पकड़ाए हैं, डरा-धमका रहे हैं। वो खुद भी डर के मारे 400-400 उम्मीदवार की बात कर रहे हैं। इसका मतलब केवल बहाना बनाकर, हार से बचने का रास्ता तलाश रहे हैं। उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। इस बार निश्चित रूप से यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।’

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष, आकाश और पाताल तीनों लोक में हुए घोटाले, एमपी में कांग्रेस पर जमकर बरसे जेपी नड्डा  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button