Chandrayaan 3 Launching: चांद पर लैंडिंग क्यों होती है खतरनाक, जानिए 4 सबसे बड़े खतरे

Share

आज भारत के लिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में ऐतिहासिक दिन होने वाला है क्योंकि आज चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होने वाली है। इस मिशन को सफलतापूर्वक चांद पर पहुंचाने के लिए हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आम लोगों में भी इस लॉन्चिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इस मिशन के सामने कई चुनौतियां भी हैं जिसे पार करना थोड़ा कठिन होगा लेकिन हमारे वैज्ञानिकों के आत्मविश्वास को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार चंद्रयान-3 मिशन में कामयाबी मिल जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग खतरनाक क्यों है? जानिए कौन से 4 चुनौतियो को करना होगा पार?

चांद पर लैंडिंग खतरनाक क्यों? ये हैं 4 कारण

दरअसल, चांद पर वायुमंडल नहीं होने के कारण लैंडिंग खतरनाक साबित होती है। क्योंकि ऐसे में लैंडर के टूटने की संभावनाएं बढ़ होती हैं। इसके अलावा चांद पर GPS काम नहीं करता है जिससे लैंडर को सही जगह तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती होती है। इसके अलावा चांद के दक्षिणी पोल पर साफ नहीं दिखना भी वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी चुनौती होता है। लैंडर को सूर्य के विकिरण के असर से कोई सुरक्षा नहीं मिलती है। इसीलिए ये भी मिशन के लिए काफी खतरनाक होता है।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3: लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया- आशाओं को पूरा करने वाला मिशन

अन्य खबरें