पंजाब सरकार जल्द ही 111 बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती करेगी: मोहिंदर भगत

Chandigarh :

पंजाब सरकार जल्द ही 111 बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती करेगी: मोहिंदर भगत

Share

Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 111 बागवानी विकास अधिकारियों (एच.डी.ओज) की भर्ती को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पहल का उद्देश्य बागवानी क्षेत्र का समग्र विकास करना, किसानों को सहयोग देना और राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है।

बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इन 111 बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक विवरण पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) को भेजे जाएं।

मंत्री ने कहा कि बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती किसानों को तकनीकी दक्षता, आधुनिक खेती के अभ्यास और बेहतर सहायता सेवाएं प्रदान कर बागवानी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

अधिकारियों की भर्ती से राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की भर्ती से राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है। इन प्रशिक्षित पेशेवरों की मदद से किसानों को फसल प्रबंधन, जैविक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों में बेहतर सहायता मिलेगी, जिससे उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा, यह पहल विभिन्न सरकारी योजनाओं को लागू करने में भी सहायता करेगी और पूरे पंजाब में बागवानी गतिविधियों के विस्तार को प्रोत्साहित करेगी।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार कृषि और बागवानी क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने तथा राज्य में सतत विकास और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा में किया पेश, 60 साल पुराने टैक्स सिस्टम को बनाएगा पारदर्शी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप