Uttar Pradesh

शादी के बाद खुला राज, SDM दामाद पर नपुंसकता छुपाने और बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप

SDM Family Dispute : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद SDM अनुपम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अनुपम मिश्रा ने शादी से पहले अपनी सच्चाई छुपाई और अब उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा है।

शादी से पहले और बाद में लाखों रुपए

दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पहले 20 करोड़ रुपए की मांग की गई, जो बाद में कम करके नकद पैसे, महंगी गाड़ी और लग्जरी शादी की डिमांड तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने दबाव में आकर शादी से पहले और बाद में लाखों रुपए और गहने दिए, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी बेटी को परेशान किया जाता रहा।

जान लेने की कोशिश की गई

पिता के मुताबिक, जब दिव्या ने पति से सवाल किए, तो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उसकी जान लेने की कोशिश की गई। एक घटना में गंभीर चोटें आने की बात भी कही गई है, जिसके सबूत उनके पास होने का दावा है।

बेटी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो

सबसे गंभीर आरोप यह है कि दामाद ने उनकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल किया। तलाक की बात करने पर भी उसे डराया-धमकाया गया। इस मामले में निशाकांत ओझा ने प्रतापगढ़ के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

काफी समय से चल रहा विवाद

बताया जा रहा है कि दिव्या ओझा और अनुपम मिश्रा दोनों ही PCS अधिकारी हैं और काफी समय से उनके बीच विवाद चल रहा था। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई की कोशिशें जारी हैं।

ये भी पढ़ें- Vivo Y21 5G और Y11 5G जल्द भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button