
UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण में चुनाव होने है। आज बरेली मंडल के चारों जिले बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में मतदान होने है। यहां सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर चारों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
आपको बता दें शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर चुनाव में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने शहर के प्रताप एनक्लेव स्थित बूथ नंबर 189 पर पहला वोट डाला।
ये भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav के बाद कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, 13 मई के बाद साफ होगी तस्वीर