Advertisement

UP Nagar Nikay Chunav के बाद कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, 13 मई के बाद साफ होगी तस्वीर

Share
Advertisement

यूपी निकाय चुनाव के बाद यूपी कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा होगी और इसके तुरंत बदा जिला और शहर अध्यक्षों में बड़े पैमाने पर फेरबदल होगा। निकाय चनाव का रिजल्ट प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्षों का कद भी तय करेगा। प्रदेश अध्यक्ष के स्तर पर इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

Advertisement

धानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का इस्तीफा ले लिया गया था। करीब छह महीने बाद अक्टूबर 2022 में बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही यूपी को छह प्रांतों में बांट कर प्रांतीय अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। हालांकि, प्रदेश और प्रांतीय अध्यक्षों को अभी तक अपनी टीम नहीं नहीं मिली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कार्यकारिणी पर मंथन हो चुका है, लेकिन रिजल्ट के बाद एक बार फिर उस पर मंथन किया जा सकता है।

यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम 13 मई को आएंगे। इसके बाद कांग्रेस में तस्वीर साफ होगी। कई यूपी के बड़े पदों पर बड़ा फेरबदल हो सकता है। निकाय चुनाव कांग्रेस ही नहीं सपा-बीजेपी के लिए बहुत अहम है। इसको लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि यही चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 की कैसी तस्वीर रहेगी बता देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *