
Up Assembly Election 2027 : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे गरमा गई है। राजनीतिक दल अब चुनाव लड़ने की अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने एक अहम घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बीएसपी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
अपने दम पर अकेले लड़ेगी बसपा – मायावती
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने गठबंधन के बारे में चल रही चर्चा पर विराम लगा दिया है। मायावती ने कहा कि गठबंधन को लेकर चल रही खबरें झूठ हैं। इस अफवाह को उन्होंने हवा-हवाई और मनगढ़ंत बताया। मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी पहले भी साफ कर चुकी है वह अपने दम पर अकेले लड़ेगी, उन्हें किसी दल के साथ गठबंधन करने की जरूरत नहीं है चुनाव से पहले ऐसी बातें जानबूझकर फैलाई जाती हैं ताकि भ्रम पैदा हो। उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया है कि ऐसी अफवाहों से बचना चाहिए।
गठबंधन से लाभ से ज्यादा नुकसान – मायावती
इस दौरान मायावती ने विपक्ष पर निशाना भी साधा। भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन दलों की सोच संकीर्ण और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा के खिलाफ है। बसपा के साथ गठबंधन की बातों को उन्होंने विरोधी दलों का राजनीतिक स्वार्थ बताया है। मायावती ने ये एहसास किया कि गठबंधन से उनकी पार्टी बसपा को लाभ से ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बसपा अपनी अलग सोच और नीति के साथ आगे बढ़ेगी और पार्टी अगर अच्छे विचारों से काम करे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें – डायन होने के शक में मां बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर रूप से झूलसे पति का इलाज जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









