Advertisement

आगरा में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में चली गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Share
Advertisement

आगरा में कानून व्यवस्था को अच्छी तरह से बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए बेहद ही चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। बता दें खबर जनपद आगरा से आ रही है जहां पर जमीनी विवाद में दो गुटों के अंदर गोली चल गई। गोली ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहे युवक के हाथ में जाकर लगी है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, तो वहीं पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद भी पहुंचे, और गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लालू यादव की तबीयत में नहीं सुधार, AIIMS दिल्ली ले जाने की तैयारी, PM मोदी ने जाना हाल

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला आगरा जनपद के थाना निबोहरा क्षेत्र के नेहरे का पुरा गांव का है। गांव के ही निवासी राधेलाल पुत्र पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष बुधवार दोपहर गांव के ही पास अपनी पट्टे की डेढ़ बीघा जमीन को ट्रैक्टर से जोतने के लिए गया था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर खेत जोतने का विरोध किया। पहले कहासुनी हुई, कहासुनी के बाद तमंचे से युवक को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। गोली युवक के हाथ में लगी है। फिलहाल गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

जिस पर गोली मारने का लगा रहे आरोप उसके यहां है शादी

घायल युवक के परिजन गांव के ही जसवंत सिंह पर गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं।  लेकिन वहां मामला कुछ अलग है। जसवंत सिंह के परिजनों का कहना है कि 2 दिन बाद बेटी की शादी है जसवंत सिंह कार्ड बांटने रिश्तेदारी में गए हैं। तो वहीं पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरव कुमार सिंह ने बताया कि खेत जोतने के दौरान युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पहुंच कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक के परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *