BMW अगले महीने भारतीय बाजारों में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल की कार, जानें फीचर्स

भारतीय बाजारों में जल्द दुनिया की सबसे लग्जरी कार कंपनी में से एक BMW 10 दिसंबर को देश में तीन नई कारें और एक बाइक को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। वहीं बवेरियन ऑटोमेकर ने इस बात की घोषणा की है। बता दें कंपनी ने नई XM हाइब्रिड SUV, X7 फेसलिफ्ट और M340i xDrive के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने का फैसला लिया है। इसके अलावा कंपनी उसी दिन 2023 BMW S 1000 RR लीटर-क्लास मोटरसाइकिल को भी लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं कंपनी की ज्यादातर प्रॉडक्ट सिर्फ अपडेट मॉडल होंगे, लेकिन XM कंपनी की नई एसयूवी है। हालांकि इन सभी कारों को एक ही दिन भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया है।
क्या होंगे फीचर्स
बता दें BMW XM को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। इसी के साथ यह प्लग-इन हाइब्रिड इंजन वाला पहला एम मॉडल होगा। वहीं खास बात यह है कि इस SUV को बिना पेट्रोल के भी 80 किमी तक चलाया जा सकता है। यह SUV महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक आसानी से पहुंच सकती है। BMW XM की पावर की बात करें तो इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जो 476 bhp की पावर जनरेट कर सकता है।