Jharkhand

Jamshedpur: पीएम मोदी के 9 वर्ष पूरे होने पर BJP सांसद समीर उरांव का जमशेदपुर दौरा

Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी इस 9 वर्ष के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर संकल्पित है। इसी के तहत आज बीजेपी के अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अमीर उरांव जमशेदपुर पहुंचे। वंही साकची के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

 इस मौके पर जमशेदपुर सांसद विधुत वरण महतो, बिजेपी प्रदेश प्रवक्ता, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव सहित कई नेता मौजूद रहे, राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने मीडिया कर्मियों को इस 9 वर्ष के कार्यकाल को लोगों तक सही ढंग से प्रस्तुत करने के लिए सभी मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया। वंही उन्होंने ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में  बताया, साथ ही उन्होंने 2024 में एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने का दावा किया है।

 साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड राज्य में विकास तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय मे ही हुआ है। उन्होंने कहा कि आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि पिछले  4 वर्षों में हेमंत की सरकार ने क्या विकास किया है यह किसी से नही छुपा है।

रिपोर्ट- बरुण कुमार

ये भी पढ़ेChhattisgarh: खड़गवां पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1 कुंटल गांजा ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button