बड़ी ख़बरराज्य

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने Omaxe City में भेजे गुंडे, पहुंचे सांसद, पुलिस को लगाई फटकार

बीते दिन भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी, जो मामला सुर्खियों में रहा था। आज उसी मामले ने फिर एक बार तूल पकड़ लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा की ओमैक्स सिटी में रविवार को एक बार फिर से हंगामा हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला से अभद्रता का आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सोसायटी में गुंडे भेजकर वहां लोगों को अपनी पावर दिखाने की कोशिश की है। मामले ने इतनी तेजी पकड़ ली कि मौके पर भाजपा सांसद महेश शर्मा को भी पहुंचना पड़ा। इस दौरान उनकी वहां पुलिस से त झड़प भी हो गई। इसी दौरान सांसद महेश शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी सस्पेंड हों। मैं सीएम योगी से शिकायत करूंगा। नोएडा पुलिस नाकाबिल है।

क्या था पूरा मामला

दरअसल भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी, इतना ही नहीं उस महिला के साथ-साथ उसके पति को भी गालियां दी थीं। खास बात तो ये भी है कि वैसे यही त्यागी कभी महिलाओं के सम्मान में पोस्टर लगाने से लेकर कई बार महिला सुरक्षा की बात भी करते नजर आए हैं। आपको बता दें कि जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ,तब से इन पर पुलिस की गाज गिरना भी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इन पर दो FIR समेत कई मुकदमें भी दर्ज हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button