Biharबड़ी ख़बर

Bihar : 25 सीटों पर हम जरूर लड़ेंगे और…बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

Bihar : बिहार में विधानसभा चुनाव को टाइम है,लेकिन बिहार में सियासत गर्म है। अभी से सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में मांझी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सीटों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की तैयारी 25 नहीं 75 से 100 सीटों पर है। जहां हम गठबंधन में लोगों को मदद करेंगे। इसलिए आज हमारी पहचान बनी है।

मांझी ने कहा कि 2025 में कम से कम 25 सीटों पर हम जरूर लड़ेंगे और इसके लिए हमारी पार्टी की तैयारी 25 नहीं 75 से 100 सीटों पर है। जहां हम गठबंधन में लोगों को मदद करेंगे। इसलिए आज हमारी पहचान बनी है क्योंकि जहां हम नहीं भी गए हैं। वहां हमारे कार्यकर्ता गए हैं। वहां हमारे कार्यकर्ताओं ने गठबंधन धर्म का निर्वहन करते हुए 100 फीसदी वोटिंग की है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि इसी प्रकार से जब हम वोट करेंगे तभी ना उनके वोटर हमें वोट करेंगे इसलिए हमने कम से कम 25 सीटों का लक्ष्य रखा है. हम 25 सीट पर जरूर लड़ेंगे और आगे भी लड़ेंगे, अगर आगे भी सीट मिलेगा तो जरूर लड़ेंगे, लेकिन हम तैयारी 100 सीटों पर कर रहे हैं ताकि हम दूसरों को भी मदद कर सके।

UPSC परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछे ये सवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button