मनोरंजन

Bigg Boss 17 : लड़ाई छोड़ एक-दूसरे के करीब आ रहे मुनव्वर और आयशा, दोनों का रोमांस देख घरवाले भी हैरान

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड आयशा खान के आने से मुनव्वर फारूकी का पूरा गेम ही बदल गया है। आयशा भी जहां शो में आने से पहले ये बोल रही थीं कि वह फारूकी का गेम एक्सपोज करेंगी और उनकी सच्चाई सबके सामने लेकर आएंगी। लेकिन घर जाते ही वह बदल गईं और अब दोनों साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दोनों का रोमांस नजर आ रहा है। दोनों को देखकर बाकी घरवाले भी हैरान हैं।

Bigg Boss 17 : आंखों-आंखों में हो रहे इशारे


प्रोमो में दिखाया गया है कि मुनव्वर, आयशा को चेंजिंग रूम में बुलाते हैं और वह कहती हैं कि बोलिए फारूकी साहब। इसके बाद मुनव्वर उनसे पूछते हैं कि वह क्या पहनें, जिसपर आयशा उन्हें व्हाइट शर्ट पहनने को बोलती हैं। फारूकी फिर व्हाइट शर्ट ही पहनते हैं। दोनों के बीच फिर आंखों ही आंखों में इशारे होते हैं। समर्थ जो मुनव्वर और आयशा को देखते हैं, वह मुनव्वर के पास जाते हैं और कहते हैं कि ये जो तुम आंखों की गुस्ताखियां कर रहे हो न।

ऐश्वर्या ने बोला बेवकूफ नहीं हैं सब

वहीं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी दोनों को लेकर बात करते नजर आते हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे तो बहुत एक्टिंग लग रही है मुनव्वर की तरफ से। तुम लुक्स भी दे रह हो, उसने बोला व्हाइट शर्ट पहनो और तुम पहनकर हीरो बनकर दिखाते हो। तुम समझ रहे हो लोग बेवकूफ हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सब समझ आ रहा है।

ईशा-अंकिता ने किया ऐश्वर्या को नॉमिनेट

प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क की झलक भी दिखाई जाती है जिसमें नील, ईशा मालवीय को नॉमिनेट करते हैं। इसके बाद ईशा, ऐश्वर्या को नॉमिनेट करती हैं। वह कहती हैं कि नील के बिना, ऐश्वर्या का कोई वजूद नहीं है। जब ऐश्वर्या उनसे बहस करती हैं तो वह उनका मजाक बनाते हुए उनकी एक्टिंग करती हैं और बोलती हैं कि बाबू जम्प सूट, बाबू रेड टॉप। अंकिता भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। 

वहीं अंकिता भी ऐश्वर्या को नॉमिनेट करती हैं और कहती हैं कि वह बदतमीज हैं। इसके बाद ऐश्वर्या और अंकिता के बीच बहस हो जाती है और दोनों लड़ने लग जाते हैं।

ये भी पढ़ें-IPL 2024 Auction: इन 5 अनजान भारतीय खिलाड़ियों पर टीमों ने लुटा दिए करोड़ों, धोनी ने भी खोली तिजोरी

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button