UP Elections 2022: बुलंदशहर में प्रियंका गांधी का ऐलान- अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव, नहीं करेंगे किसी से गठबंधन

यूपी: बुलंदशहर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा-
मुझे कई लोगों ने कहा कुछ भी करिए इस बार गठबंधन मत करिए।
मैं आप लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं हम सारी सीटों पर लड़ेंगे, अपने दम पर लड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 14 नवंबर को छोटी काशी यानी अनूपशहर पहुंची। अनूपशहर में प्रियंका गांधी ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करो या मरो का नारा दिया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
इसी के साथ उन्होनें कहा हम किसी भी पार्टी के साथ यूपी में गठबंधन नहीं करेंगे। कहा कि हम यहां पर कांग्रेस को मज़बूत करने आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है। अब वक्त करो या मरो का आ गया है। हमें अब कुछ करना है ऐसा करना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का झंडा हर-हर लहराए।
कांग्रेस नेता ने कहा-
‘नेहरू जी ने कहा था, भारत माता की जय के नारे में किसान, मजदूर, महिला, श्रमिक, सैनिक, एक-एक देशवासी की जय है।
गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी का मतलब मालूम था।

प्रियंका गांधी की बड़ी बातें…
हम यहां पर कांग्रेस को मज़बूत करने आए हैं।
क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है।
इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्ष पार्टियों एसपी और बीएसपी पर भी जमकर हमला बोला।