Advertisement

Ukraine-Russia विवाद: UNSC की मीटिंग में भारत का बयान- भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता

Russia-Ukraine tensions
Share
Advertisement

रूस-यूक्रेन विवाद: Ukraine-Russia के बीच चल रहा विवाद (Russia-Ukraine tensions) अब गहराता जा रहा है। मौजूदा हालत पर संयुक्त राष्ट्र ने भी चिंता जताई है और एक बैठक बुलाई। इस बीच अमेरिका समेत तमाम यूरोपिए देश युद्ध के खतरे को टालने की कोशिश में लगे हैं। भारत ने भी पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। यूक्रेन (Ukraine) के ताजा संकट पर भारत ने अपना स्टैंड दोहराते हुए कहा कि दोनों पक्षों को मिलकर कूटनीतिक तरीके से समाधान निकालना चाहिए।

Advertisement

भारत ने भी पूरे मामले पर किया अपना रुख स्पष्ट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने रूस पर शांति वार्ता को बर्बाद करने का आरोप लगाया और मंगलवार की सुबह के शुरुआती घंटों में राष्ट्र के नाम एक संबोधन में किसी भी क्षेत्रीय रियायत को ख़ारिज कर दिया है।

इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से किया जा सकता है हल

वहीं यूक्रेन पर यूएनएससी (UNSC) की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस.तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है।

रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय

यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक (Russia-Ukraine tensions) में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) बोले रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है। यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा हम शांति चाहते हैं, हम एक राजनीतिक और राजनयिक समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उकसावे के आगे नहीं झुकते हैं।

साथ ही आपको बता दें कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुई। यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट आज रात दिल्ली में लैंड करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *