Advertisement

हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही कड़ी टक्कर, जानें अब तक के रूझान

Share
Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) की वोट काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच हिमाचल में कांटे की टक्कर चल रही है। बीजेपी 32, कांग्रेस 32 जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

Advertisement

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्रचार के दौरान बीजेपी ने ‘राज नहीं, रिवाज बदलेंगे’, जैसे नारे लगाए। अब आज के रिजल्ट से ये साबित हो जाएगा कि किसके सर आज जीत का ताज सजेगा। क्या भाजपा के नारे सफल होंगे या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *