Advertisement

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: मणिपुर से मुंबई तक, राहुल गांधी शुरू करेंगे भारत न्याय यात्रा

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra

Share
Advertisement

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: राजनीति के मकान में लोकसभा चुनाव 2024 के दस्तक से सभी नेता एक्टिव हो गए हैं। तभी तो कड़ाके की ठंड में भी शहर-गांव घूम कर जन-जन तक अपनी आवाज पहुंचा रहे है। जनता के दिल में अपनी पार्टी के लिए जगह बनाना और विपक्षियों के लिए जहर घोलने का काम कर रहे हैं। ख़बर है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Nyay Yatra) के बाद अब भारत न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं।

Advertisement

मणिपुर से होकर महाराष्ट्र तक जाएगी यात्रा

बता दें कि जयराम रमेश ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले 14 जनवरी 2024 को न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा लगभग दो महिनों तक जन-जन तक अपनी बात पहुंचाएगी और 20 मार्च को ख़त्म होगी। यात्रा की शुरूआत मणिपुर से होकर गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र तक जाएगी। यह यात्रा 14 राज्यों को कवर करेगी। भारत न्याय यात्रा 6000 किमी से ज़्यादा की होगी, जो बस से की जाएगी। बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पैदल कवर की थी।

ये भी पढ़ें: Covid JN.1 Cases: नए साल के चलते कोरोना बढ़ने की आशंका, रंग में डल सकता है भंग

जयराम रमेश ने बताया कि केसी वेनूगोपाल- मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। पैदल यात्रा न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर बार कुछ इनोवेटिव करना चाहते हैं इसलिए यात्रा के लिए बस चुनी गई है। पैदल यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन इस बार बस यात्रा को चुना गया है।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *