एक बार फिर भरी किसानों ने हुंकार, पूरा भारत बंद आज, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Bharat Bandh Today: सोमवार के दिन यानि आज एक बार फिर किसानों ने कृषि बिल कानून के खिलाफ हुंकार भरी है। इसी के चलते किसानों ने विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद रखा है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी 40 घटक संगठनों से सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक अपने यहां गतिविधियां बंद कराने के लिए जुटने का आह्वान किया। भारत बंद के चलते आज कई जगह आपको ट्रैफिक जाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों ने अपना विरोध जताते हुए भारत बंद का आज ऐलान किया है। साथ ही पंजाब और आंध्र प्रदेश सरकार और कांग्रेस-बसपा-सपा समेत कई दल इल बंद को समर्थन दे चुके हैं। दिल्ली आने वाले राजमार्गों के साथ राष्ट्रीय राजधानी के चारों तरफ से गुजर रहे केजीपी, केएमपी हाईवे पर भी आवागमन ठप कराया जाएगा। आज अगर हो सकें तो बाहर निकलने से पहले ये जरुर पता करें कि जाम कहां लगा हुआ है औऱ कहां नहीं। किसानों की ओर से सोमवार के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया है।
- हरियाणा: संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज ‘भारत बंद’ के ऐलान के चलते बहादुरगढ़ में किसान रेलवे ट्रेक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तस्वीरें बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन की हैं।
- नोएडा: संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज ‘भारत बंद’ के ऐलान के चलते DND पर गाड़ियों का लंबा जाम देखा गया।
- संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज भारत बंद के ऐलान के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर गाड़ियां का लंबा जाम देखा गया।