Advertisement

यूक्रेन पर हमले के बीच NATO का बड़ा फैसला, रूस के खिलाफ कार्रवाई की पहल हुई शुरू

यूक्रेन में नेशनल इमरजेंसी
Share
Advertisement

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। यूक्रेन के कीव शहर में भी हवाई हमले का वीडियो सामने आया है। इसके बाद तमाम देशों ने रूस की इस कार्रवाई की निंदा की है। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि NATO देशों ने रूस के खिलाफ कार्रवाई की पहल शुरू कर दी है।

Advertisement

बैठक में नाटो ने कहा कि वह अपने सहयोगी देशों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि नाटो एक तरह का सैन्य संगठन है। अगर नाटो के किसी देश में हमला होता है तो इसे नाटो पर हमला माना जाता है। इसके बाद नाटो देश विरोधी देश पर कार्रवाई करते हैं।

Russia-Ukraine Ware Update

अमेरिका ने भेजी सेना

बताया जा रहा है कि नाटो की इस कार्रवाई की पहल के बीच अमेरिका ने अपनी सेना को यूक्रेन की तरफ भेजना शुरू कर दिया है। रूस के घेरने के लिए अमेरिकी सेना लातविया पहुंच चुकी है। जिसके बाद रूस की सेना फिर से पीछे धकेलने का काम हो सकता है। हालांकि रूस इस हमले को रोकने के लिए तैयार नहीं है।

बता दें कि यूक्रेन लगातार NATO में शामिल होने की बात करता आया है। लेकिन रूस ने हमेशा ही इसका विरोध किया है। रूस नहीं चाहता है कि बाकी देशों की सेनाएं यूक्रेन की सीमाओं पर अपना बेस बनाए। पुतिन का कहना है कि वो इसलिए नाटो के विस्तार के खिलाफ हैं, क्योंकि अमेरिका उनके लिए एक बड़ा खतरा है और उसे वो अपने देश की सीमाओं के पास नहीं आने दे सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *