Advertisement

‘हाथ’ का साथ छोड़ ‘साइकिल’ पर सवार हुए Kapil Sibal, सपा ने दिया समर्थन, राज्यसभा के लिए नामांकन

Share
Advertisement

कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Kapil Sibal (कपिल सिब्बल) ने आज समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय के तौर पर राज्यसभा का नामांकन भर दिया है। बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने आज कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। इस खबर के बाद से यूपी में सियासी पारा तेजी से गर्म हो चुका है।

Advertisement

हालांकि कपिल सिब्बल को सपा द्वारा पूर्ण समर्थन प्राप्त होता हुआ दिखाई दे रहा है। सिब्बल ने खुलासा किया की उन्होंने कांग्रेस पार्टी से 16 मई को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा की संसद में एक स्वतंत्र आवाज होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की लोकतंत्र में स्वतंत्र आवाज से पता चलेगा कि ये किसी राजनीतिक दल से नहीं है। बता दें अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में यूपी की 11 सीटें शामिल है।

यह भी पढ़ें:रायबरेली में ‘बाबा के बुलडोजर’ से सड़कें हुई अतिक्रमण मुक्त, अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी

अखिलेश से मिले सिब्बल

आज पूर्व केंद्रीय मंत्री Kapil Sibal (कपिल सिब्बल) ने समाजवादी पार्टी का लखनऊ में दामन थाम लिया है। उन्होंने आज सपा के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादियों का साथ पकड़ लिया है। हालांकि खबरों की माने तो कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजने के पीछे आजम खान की भूमिका अहम बताई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि आजम खान का सुप्रीम कोर्ट में इन्होंने ही केस लड़ा था। इसके साथ ही आजम को बेल दिलाने में भी आजम ने अहम भूमिका निभाई है। खबरों के अनुसार समाजवादी पार्टी के पास अभी भी दो राज्यसभा सीटें मौजूद है। बता दें आज खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कपिल सिब्बल को अपने साथ विधानसभा लेकर पहुंचे।

सिब्बल ने क्यों छोड़ी कांग्रेस?

Kapil Sibal (कपिल सिब्बल) कहते है की कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा की अब गांधी परिवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से अलग होना चाहिए। जिससे किसी अन्य को मौका मिल सके और पार्टी की विकास हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें