जो राजनीतिक पार्टियां विचारधारा की बात किया करती थीं वो सिमट कर रह गई सिर्फ पारिवारिक पार्टी: नड्डा

तमिलनाडु: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कोयंबटूर पहुंचे।
Pictures of BJP National President Shri @JPNadda addressing State Executive Committee meeting of @BJP4TamilNadu at Thiruppur, Tamil Nadu.
कोयंबटूर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा ये लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती है और इसका सिर्फ एक जवाब है भाजपा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी सिमट कर पारिवारिक पार्टी रह गई है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती है और इसका सिर्फ एक जवाब है भाजपा
इसी के साथ आगे जे.पी.नड्डा ने कहा DMK और भ्रष्टाचार, DMK और वंशवाद, DMK और परिवार पर्यायवाची हैं, ये एक सिक्के के दो पहलू हैं। कश्मीर से दक्षिण तक लोकतंत्र के 70 सालों में गंभीर चुनौती आई है, जो राजनीतिक पार्टियां विचारधारा की बात किया करती थीं वो सिमट कर पारिवारिक पार्टी रह गई हैं।
भाजपा है जिसके पास लोकतांत्रिक मानदंड
नड्डा बोले डीएमके ने तमिलनाडु के सांस्कृतिक मूल्यों को कुचलने की कोशिश की और कोरोना के नाम पर वीकेंड पर लोगों को मंदिर जाने की अनुमति नहीं थी। यह केवल भाजपा है जिसके पास लोकतांत्रिक मानदंड हैं, जहां कोई अपनी प्रतिभा के कारण आगे बढ़ सकता है। यह एक वैचारिक आधार वाली पार्टी है। यह एक ऐसी पार्टी है जो क्षेत्रीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय भावनाओं का ख्याल रखती है।