Advertisement

5 साल में BJP ने अलगाव पैदा करने के अलावा नहीं किया कोई काम: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी
Share
Advertisement

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर जनता को वर्चुअल संबोधित किया। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने इस दौरान कहा कि आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया। 12 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं की घर चलाना मुश्किल हो गया है।

Advertisement

12 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी पद खाली

प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी

सोनिया गांधी बोलीं हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *