Advertisement

झारखंड: देवघर में हुए रोपवे हादसे में ट्रालियों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ जारी

Ropeway Accident
Share
Advertisement

झारखंड: देवघर में हुए रोपवे हादसे (Ropeway Accident) में ट्रालियों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ चलाया जा रहा है। भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के देवघर ज़िले में दो Mi-17 हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। कई लोग दुर्घटना के कारण रोपवे ट्रॉली में फंस गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। वहीं देवघर के डिप्टी कमिश्नर बोले देवघर रोपवे हादसे में एक महिला की मृत्यु हुई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बचाव अभियान अभी जारी है।

Advertisement

देवघर ज़िले में दो Mi-17 हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगे हुए

झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे (Ropeway Accident) पर ITBP के PRO विवेक पांडे ने कहा कि 12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की हमें सूचना मिली थी। थोड़ी देर पहले 60 फीट नीचे वाली ट्राली से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अन्य ट्राली से भी 4 लोगों को निकाला है। कुल 8 लोग निकाले गए हैं। बाकी के 40 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है। उन्हें खाना भी पहुंचाया जा रहा है। सेना, NDRF, वायु सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आज देर शाम तक शायद हम सभी लोगों को सुरक्षित ट्रालियों से बाहल निकाल दें।

सेना, NDRF, वायु सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के द्वारा बचाव अभियान

झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि NDRF, भारतीय वायुसेना और गरुड कमांडो के द्वारा सहायता ली जा रही है। जिन्होंने उस रोपवे को बनाया था उनकी टीम भी वहां पहुंच गई है। बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। चीज़ों पर हम लोगों की नज़र हैं। देवघर के त्रिकूट पर्वत (Deoghar Trikut Parvat Accident) पर रोपवे हादसे के बाद फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सोमवार सुबह से सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

Read Also:- Jharkhand News: देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में बड़ा हादसा, 1 महिला की मौत, 30 लोगों की अभी अटकी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *