Advertisement

भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के बड़े नेताओं ने दी जीत की बधाई

Share
Advertisement

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और देश को एक नई महिला राष्ट्रपति मिल गई है। इस धमाकेदार जीत के बाद से ही बधाईयों का ताता लगना शुरु हो गया। आपको बता दें कि सबसे पहले विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करते हुए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि, “राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूं। देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी।”

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी ‘द्रौपदी मुर्मू’, प्रचंड बहुमत से दर्ज की ‘रायसीना की रेस’

राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल ने दी जीत की बधाई

विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीतने पर बधाई दी है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने लिखा कि देश का 15वां राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को बहुत बहुत बधा। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।द्रौपदी मुर्मू की जीत पर तेजस्वी यादव ने लिखा कि द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

सीएम योगी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। आपकी विजय ‘नए भारत’ के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ भाव की जीवंत तस्वीर है।

यह भी पढ़ें: TMC ने किया बड़ा ऐलान, उपराष्ट्रपति चुनाव में नहीं लेगी हिस्सा, ममता बनर्जी ने भाजपा पर कसे सियासी तंज

रिपोर्ट: निशांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *