हरदोई में योगी पर जमकर बरसे अखिलेश, बोले- गर्मी निकालने वाले पहले चरण के बाद ही पड़े ठंडे

उत्तर प्रदेश/हरदोई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh) में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हरदोई (Hardoi) पहुंचे। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने BJP पर जमकर हमला बोला। UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav in Hardoi) ने संडीला (Sandila) में गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होनें कहा भाजपा खुद कंफ्यूज पार्टी है, नेताजी साथ हैं तो उन्हें तकलीफ है, नेताजी दूर हैं तो उन्हें तकलीफ है। वो हमारे परिवार के बारे में कह रहे हैं, उन्हें मुझे धन्यवाद देना चाहिए कि मैं उनके परिवार के बारे में कुछ नहीं कह रहा हूं।
भाजपा खुद कंफ्यूज पार्टी
हरदोई से सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav in Hardoi) बोले गौशालाओं जो बनी थी उसमें भूखी गाय मर रही हैं। बाबजी जो बता रहे थे की हम उत्तर प्रदेश को सुधार देंगे, किसानों की मदद करेंगे वह अपने प्रिय जानवर का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। यह चुनाव सरकार बनाने का है। मुकाबला सीधा भाजपा और जनता का है। पहले दूसरे और तीसर चरण के मतदान में लगातार जनता समर्थन दे रही है। पहली बार ऐसा लग रहा है कि हर चरण में जनता आपस में मुकबाला कर रही है। जनता यह मुकबाला कर रही है कि किस तरण में भाजपा को ज़्यादा वोटों से हराएं।
बाबा जी अपने सबसे प्रिय जानवर को नहीं पकड़ पा रहे
अखिलेश (Akhilesh Yadav in Hardoi) ने कहा सरकार ने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं दिया सबको चौकीदार बना दिया। किसान भाइयों को खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। बाबा जी अपने सबसे प्रिय जानवर को नहीं पकड़ पा रहे हैं। बाबा सीएम कहते हैं कि वो 24 घंटे काम करते हैं। लेकिन सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली हैं। सपा सरकार में लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम होगा। भाजपा नेताओं के भाषण सुनिए इनके छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं और जो सबसे बड़े नेता है वो सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।