
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड से गुजर रही है। 14 फरवरी को यात्रा चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस बात की जानकारी दी है। इस यात्रा का प्रदेश में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के दौरान राहुल गांधी यहां विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। इसका कार्यक्रम तय किया जा रहा है। यह जानकारी राय ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में दी।
इन जिलों से होकर गुजरेगी Bharat Jodo Nyay Yatra
उन्होंने बताया कि यात्रा चंदौली के बाद वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा से होते हुए राजस्थान जाएगी। अभी तक मणिपुर से लेकर जितने भी राज्यों से यह यात्रा गुजरी है, वहां बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भागीदारी निभाई है। उन्होंने बताया कि यूपी में यात्रा के लिए विभिन्न कमेटियों के साथ-साथ हर जनपद से दो-तीन वरिष्ठ नेताओं को यात्रा का संयोजक बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक, पूर्व सांसद पीएल पुनिया व सह संयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, वार रूम के चेयरमैन विधायक वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन डॉ. सीपी राय, शिव पांडेय, संजय दीक्षित, संजय सिंह आदि मौजूद थे
यह भी पढ़ें:Bharat Jodo Nyay Yatra: बंगाल में राहुल गांधी का दावा, सत्ता में आए तो देश में जाति जनगणना कराएंगे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”