‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा दिन, राहुल बोले- मणिपुर में वापस लाना चाहते हैं शांति

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन यात्रा इंफाल पश्चिम के सेकमाई से शुरू हुई। इस दैरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता और जनता ने राहुल गांधी को समर्थन दिया। यात्रा 20 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी।
Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर में शांति वापस लाना चाहते हैं-राहुल
यात्रा के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जनता को भी संबोधित किया है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य मणिपुर में शांति वापस लाना है। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि, ‘पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी, इसका उद्देश्य भारत के लोगों को एक साथ लाना था। यह बहुत सफल यात्रा थी। हम पूर्व से पश्चिम तक एक और यात्रा करना चाहते थे इसलिए हमने तय किया कि सबसे सशक्त काम मणिपुर से यात्रा शुरू करना होगा ताकि भारत के लोगों को यह एहसास हो सके कि मणिपुर के लोगों पर क्या गुजर रही है। हम आपके साथ खड़े हैं और हम मणिपुर में शांति वापस लाना चाहते हैं।’
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का राहुल पर तंज
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने राहुल गांधी की ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल को ये यात्रा 65 साल पहले यानि उस वक्त शुरू करनी चाहिए थी जब वे सत्ता में थे। प्रह्लाद जोशी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘जब वे खुद UPA सरकार में बेताज बादशाह थे तो उन्होंने कोई न्याय नहीं किया और अब वे न्याय यात्रा लेकर निकले हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।’
बता दें कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा भी निकाली थी। ये यात्रा सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई थी। इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: ‘महाकाल की नगरी’ से रामलला को 5 लाख लड्डुओं की भेंट
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar