केंद्रीय मंदिर पट्टी में लालजीत सिंह भुल्लर ने भगवान वाल्मीकि के आगे नवाया शीश

Bhagwan Valmiki
Share

Bhagwan Valmiki: भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस केंद्रीय मंदिर पट्टी में बड़ी श्रद्धा भावना और सत्कार के साथ मनाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मुख्य अतिथि के तौर पर नतमस्तक हुए।

अपने संबोधन में भुल्लर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी रामायण के रचयिता हैं। यह पवित्र ग्रंथ बड़ों का सम्मान और छोटे बच्चों के साथ प्यार करने और एकता बनाए रखने का संदेश देता है। इस मौके पर उन्होंने हवन यज्ञ किया।

इसके बाद आदिधर्म समाज द्वारा पट्टी के पीपल मोहल्ले से ध्वज की शोभा यात्रा निकाली गई। भजन गायक रजेश संधू ने भगवान वाल्मीकि के भजनों के माध्यम से संगतों को निहाल किया। इस मौके पर केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर की प्रबंधक कमेटी द्वारा लालजीत सिंह भुल्लर कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर दिलबाग सिंह संधू, पी ए चेयरमैन मार्केट कमेटी हरिके, वरिंदरजीत सिंह हीरा भुल्लर, बलकार सिंह सीनियर मीत प्रधान नगर कौंसिल पट्टी, गुरप्रीत सिंह पनगोटा ब्लॉक प्रधान, राजनप्रीत सिंह सगू ब्लॉक प्रधान, विनोद खन्ना ब्लॉक प्रधान, कुलवंत सिंह कलसी मीत प्रधान नगर कौंसिल पट्टी, हरजिंदर सिंह पप्पू सराफ़, अवतार सिंह ढिल्लो, सूरज प्रकाश, कमल कुमार कौंसिलर, सुरजीत सिंह कौंसिलर, मुख्तार सिंह प्रधान, अवतार सिंह, जज सिंह मालड़ा, बलजिंदर सिंह मलहार, धर्मवीर सिंह धनुआ, लछमन दास नंबरदार, धर्मिंदर सिंह कौंसिलर, चंद्र मोहन तेज़ी प्रधान यंगमैन रामकृष्ण क्लब पट्टी, लाडी सरपंच, पलविंदर सिंह भोला राड़िया आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समानता वाले समाज की रचना करेंगे: मुख्यमंत्री मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप