Tragic Incident News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक प्रेम कहानी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, प्रेमिका कहीं और शादी करने वाली थी, जिससे प्रेमी नाराज था. गुरुवार को वह अचानक प्रेमिका के घर पहुंचा और आव देखा ना ताव, चाकू से कई वार कर दिए. घटना में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, इसके बाद प्रेमी ने भी खुद को चाकू से घायल कर अपना जीवन समाप्त कर लिया.
घटना के बाद दोनों परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहे थे
बता दें कि यह मामला जानसठ कोतवाली क्षेत्र के भलवा गांव का है. 27 वर्षीय प्रगति और 30 वर्षीय रोहित के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहे थे. दोनों एक ही गांव और जाति के थे और गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में भी साथ काम करते थे. लेकिन प्रगति के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया. 8 अप्रैल को प्रगति की शादी होनी थी.
रोहित ने पहले प्रगति को मार डाला
इसी बात से नाराज होकर रोहित ने पहले प्रगति की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले रोहित और प्रगति के बीच कुछ समय तक बातचीत भी हुई थी. अचानक रोहित ने धारदार हथियार से प्रगति पर वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई.
प्रेमी युगल की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और उनका कहना है कि यह घटना प्रेम संबंध में हुई हत्या और आत्महत्या से जुड़ी हुई है.
प्रगति की मौके पर ही मौत हो गई
जानसठ कोतवाली क्षेत्र के भलवा गांव में 30 वर्षीय रोहित ने पहले अपनी प्रेमिका, 27 वर्षीय प्रगति की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई थी, लेकिन अचानक रोहित ने धारदार हथियार से प्रगति पर हमला कर दिया. प्रगति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद रोहित ने भी खुद को चाकू मारकर जान दे दी.
दोनों परिवारों में कोहराम
घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ी हत्या और आत्महत्या की घटना है.
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पूरी टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटा लिए गए हैं. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों एक साथ आत्महत्या करने वाले थे. मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था.
ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









