Uttar Pradesh

Bareilly : गणेश विसर्जन करते समय पांच लोग नदी में डूबे, दो की हुई मौत

Bareilly : बरेली के रामगंगा में बहने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। जिनमें से एक काशव मंगलवार को निकाला गया था। उसके बाद बुधवार को एक और शव नदी में तैरता हुआ मिला। नदी में पांच लोग बहे थे जिनमें से तीन को बचा लिया गया था।

मंगलवार के दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय रामगंगा के चौबारी घाट पर भोजपुरा के पीपलसाना चौधरी के पांच लोग डुब गए थे। जिनमें से दो व्यक्ति का तैरतै हुआ मिला, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नदी में डूबने वालो की पहचान

रामगंगा नदी में बहे लोगों की पहचान की जा चुकी है। जो कि रत्नेश, मुनीश, शिव, शत्रुघ्न और रामेश्वर दयाल के रूप में हुई है। रत्नेश, मुनीश और शत्रुघ्न को बचा लिया गया था। शिव की डूबने से मौत हो गई और 48 वर्षीय रामेश्वर दयाल नदी में डूबने के बाद से गायब थे। जिसकी खोज में बुधवार की सुबहा गोतेखोर तलाश में फिर से जुट गए थे।

बताया जा रहा है कि भोटीपुरा के पीपलसाना चौधरी गांव से गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए रामगंगा के चौबारी घाट पर 200 लोगों की तादात पहुंची थी। घटना की खबर सुनने के बाद से रामेश्वर दयाल की पत्नी सरोज का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उसके तीन बच्चे हैं, घर का पालन – पोषण खेती – बाड़ी से होता था।

गोतोखोरों को रामेश्वर दयाल का शव नदी में तौरका हुआ मिला तो पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मंगलवार को नदी में से निकाने गए तीनों व्यक्तियों का बदायूं रोड पर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Ovarian Cancer : गंभीर और चुनौतीपूर्ण बीमारी अंडाशय का कैंसर, जानें क्या है उपचार ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button