राजनीतिराष्ट्रीयविदेश

Bangladesh Elections Results : तारिक रहमान की प्रचंड जीत, 48% वोटिंग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Bangladesh Elections Results : बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रचंड जीत हासिल की है। पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी। बांग्लादेश चुनाव में 48% वोटिंग हुई है। देश के 36 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 47.91% मतदान हुआ। BNP ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

दो सीटों से लड़ा था चुनाव

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। बता दें कि तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की है। वे पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे।

अलग-अलग जगहों पर चार की मौत

वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई, दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश में मतदान के दौरान अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हुई है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में पूर्व पीएम शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। ये दोनों ही प्रधानमंत्री बनती रहीं।

सरकार जनता की हो

खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान ने कहा है कि वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो जनता की हो, न कि किसी पार्टी, व्यक्ति या परिवार की। उन्होंने उम्मीद जताई कि कल से 18 करोड़ लोगों की सरकार बनेगी।

आज नए बांग्लादेश का जन्म हुआ

अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस, BNP चीफ तारिक रहमान और छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने भी वोट डाला। इस दौरान यूनुस ने कहा कि आज नए बांग्लादेश का जन्म हुआ।

शेख हसीना का लंबा कार्यकाल

शेख हसीना के 15 साल लंबे शासन के गिरने के बाद यह पहली बड़ी चुनावी परीक्षा है। बांग्लादेश में 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद पहली बार आम चुनाव हों रहे हैं, जिसके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। देश में 11 राजनीतिक दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रही जमात-ए-इस्लामी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है।

ये भी पढ़ें- Gangotri Dham : गंगोत्री धाम और मुखबा में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button