Uttar Pradesh

Baghpat: नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रधान को अदालत ने सुनाई सजा

Baghpat: जिला एवं सत्र न्यायालय बागपत की एडीजे कोर्ट पंचम ने आज 2016 से चल रहे चल रहे दुष्कर्म के मामले में आज फास्ट ट्रैक कोर्ट सुशील कुमार की अदालत ने पांच गवाहों की बहस सुनने के बाद गांव के ही पूर्व प्रधान को दोषी मानते हुए दस साल के कठिन कारावास और एक लाख दस हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

Baghpat: 15 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था

दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला बागपत (Baghpat) के चाँदीनगर (Chandinagar) थाने का था। जहां 10 अक्टूबर 2016 को पूर्व प्रधान ने गांव की ही अनुसूचित जाति की नाबालिक 15 वर्षीय युवती को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी पूर्व प्रधान को जेल भेज दिया था। तभी से यह मामला जिला एवं सत्र न्यायालय बागपत कोर्ट में चल रहा था।

Baghpat: आरोपी को दोषी मानते हुए सुनाई गई सजा

बतादें आज दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद एडीजे पंचम सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने दुष्कर्म के आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। साथ ही अर्थ दंड अदा न करने पर 1 साल की सजा और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नाबालिक पीड़िता एक बच्चे की मां है।

बता दें चुप रहने के लिए पीड़िता को पहले तो धमकी दी गयी जिस कारण पीड़िता ने अपना घर ही नही गांव छोड़ने पर भी मजबूर हो गयी और वह गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) अपनी रिस्तेदारी में रहने लगी। इतना ही नही दबंगो ने बार बार पंचायत कर फैसले का दबाव भी बनाया और उसकी अस्मत के लिए 9 लाख की बोली तक लगा दी। लेकिन पीड़िता को न्यायालय के फैसले पर पूरा विश्वास था इसी लिए वह सभी मुश्किलों का सामना करती रही। आखिर उसे न्याय मिला और दोषी को कठोर सजा सुनाई गई।

(बागपत से कुलदीप पंडित की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Sambhal: मिट्टी खुदाई में मिले मुगलकालीन सिक्के, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button