Uttar Pradesh

Ayodhya: अयोध्या में आज कैबिनेट की बैठक, CM योगी के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

9 नवंबर, बृहस्पतिवार का दिन रामनगरी अयोध्या में इतिहास बन गया है। प्रदेश सरकार की कैबिनेट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, पहली बार एक साथ रामलला के चरणों में पहुंची। साथ ही सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को अयोध्या में पहली बार कैबिनेट बैठक के माध्यम से मजबूत करेगी।

CM योगी के साथ कौन-कौन था मौजूद

बता दें, बृहस्पतिवार 9 नवंबर  की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के रामकथा पार्क में पहुंचें। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व में हनुमानगढ़ी में दर्शन व पूजन किया। उसके बाद में श्री रामलला विराजमान मंदिर और श्री राम जन्मभूमि का भी पूजन किया। मुख्यमंत्री के साथ सरकार के मंत्री भी दीपोत्सव की तैयारियों को देखने पहुंचे। कैबिनेट बैठक में वहां सरकार के दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ मंत्री भी उपस्थित रहे।

पहले कब हुई थी कैबिनेट बैठक

राज्य कैबिनेट की यह पहली बैठक अयोध्या में होने जा रही है। 2019 में बीजेपी की सीएम योगी सरकार ने प्रयागराज में पहली बार कैबिनेट बैठक की थी। उस वक्त मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने संगम में भी स्नान किया था। फिर इसी श्रृंखला में आज अयोध्या में रामलला की जन्मस्थली पर कैबिनेट की बैठक होगी।

आज का दिन क्यों है खास

9 नवंबर, 1989 को श्रीराम जन्मभूमि पर एक मंदिर का शिलान्यास हुआ था। सर्वोच्च न्यायालय में वर्षों तक चले राम जन्मभूमि विवाद का फैसला भी श्रीरामलला के पक्ष में 9 नवंबर 2019 को ही आया था। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है की आज यानी की 9 नवंबर का दिन खास है और हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गया है।

ब्रजेश पाठक ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “आज अयोध्या में यूपी की एतिहासिक कैबिनेट बैठक होने जा रही है, सरकार अयोध्या क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।” यह दीपावली उत्सव इस बार पहले से भी बेहतर होगा और एक रिकॉर्ड बनाएगा। 22 जनवरी को भव्य प्रभु राम लाल मंदिर का लोकार्पण होगा। आज हम सब बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला लेंगे।“

ये भी पढ़ें- दिवाली पर DMRC का बड़ा बदलाव, मेट्रो में यात्रा करने से पहले चेक कीजिए शेड्यूल

Related Articles

Back to top button