BMW ने भारत में लॉन्च की नई X3 Diesel, देखें फीचर्स और कीमत

BMW इंडिया ने BMW X3 2023 के दो नए डीजल वेरिएंट- X3 xDrive20d xLine और X3 xDrive20d M Sport लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही डीजल वेरिएंट हैं और ये BMW डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि xDrive20d xLine की कीमत 67.50 लाख रुपये है। साथ ही xDrive20d M Sport वेरिएंट की कीमत 69.90 लाख रुपये है। नई BMW X3 डीजल 4 मैटेलिक पेंटवर्क्स – मिनरल व्हाइट (Mineral White), फाइटोनिक ब्लू (Phytonic Blue), ब्रुकलिन ग्रे (Brooklyn Grey) और ब्लैक सफायर (Black Sapphire) में पेश की गई है।
M Sport वैरिएंट में स्पोर्टियर फ्रंट और रियर बंपर, और रूफ रेल्स पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश और इंटीरियर और इंटीरियर में एम ब्रांडिंग है। xLine वेरिएंट में एल्युमिनियम-फिनिश्ड रूफ रेल्स हैं। 20-इंच के पहियों के बजाय, नई X3 xLine में 19-इंच के बाइकलर स्टाइल अलॉय मिलते हैं। एम स्पोर्ट में वाई-स्पोक स्टाइल एलॉय है।
फीचर्स की बात करें तो BMW X3 में Harman-Kardon साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट यूनिट है जो BMW iDrive सिस्टम को स्पोर्ट करता है। M Sport वेरिएंट में हेड-अप डिस्प्ले, 3डी व्यू सराउंड कैमरा और जेस्चर कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। M Sport एल्युमिनियम और पर्ल क्रोम इंटीरियर ट्रिम के साथ आता है।
नई BMW X3 में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 190bhp की पावर और 1,750-2,500 rpm पर 400Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस पावरट्रेन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। xLine वैरिएंट में डायनेमिक डैम्पर कंट्रोल की कमी है, जो X3 के लिए M Sport में पेश किया जाता है।