Advertisement

इस साल लॉन्च होंगी ये 2 बड़ी EV कार, जानें फीचर्स

Share
Advertisement

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की बिक्री पिछले कुछ सालों में बढ़ी है। अनुमान के अनुसार, 2022 में लगभग 10 लाख EV बेचे गए। हम मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, टोयोटा, होंडा, निसान और रेनॉल्ट जैसे कार निर्माताओं के सेगमेंट में कई नए ईवी लॉन्च देखेंगे। यहां आने वाली दों बड़ी कारों के बारे में बताया गया है। 

Advertisement

MG COMET

आपको बता दें कि एमजी कॉमेट भारत में ब्रिटिश ऑटोमेकर की ओर से पहली इलेक्ट्रिक पेशकश होगी। मॉडल इंडोनेशिया-स्पेक वूलिंग एयर ईवी पर बेस्ड है। ये अप्रैल 2023 में भारत की सड़कों पर उतरेगा। ये इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर निर्मित एक तीन-दरवाजे वाली, चार-सीटर कॉम्पैक्ट ईवी होगी। कार में 2010 मिमी लंबा व्हीलबेस होगा। हालांकि, आपको बता दें कि, नई MG EV के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आई हैं। इसके लगभग 20kWh – 25kWh की बैटरी के साथ आने की उम्मीद है। ये बैटरी Tata AutoComp से ली गई है। इसमें फ्रंट एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी। साथ ही बता दें कि ये 68बीएचपी की पावर वाली कार होगी। छोटी इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 300 किमी तक की रेंज देगी।

TATA PUNCH EV

गौरतलब है कि टाटा पंच ईवी 2023 त्योहारी सीजन के आसपास आएगी। दिलचस्प बात ये है कि ये नए सिग्मा आर्किटेक्चर पर बेस्ड ब्रांड का पहला मॉडल होगा। मिनी एसयूवी अपने पावरट्रेन को टाटा के मौजूदा ईवीएस के साथ साझा कर सकती है। Nexon EV की तरह पंच इलेक्ट्रिक को कई बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। आपको बता दें कि इसके डिजाइन में कुछ ईवी के लिए कुछ खास बदलाव किए जाने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, इसमें एक नया ग्रिल, ट्वीक्ड बंपर और नए पहिए शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *