
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक ईरानी परिवार रहता है। अब ईरानी परिवार और उनके रिश्तेदारों के बीच किसी बात पर आपस में लड़ई हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा हो गया कि लड़ाई में एक ईरानी महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 71 में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
कहां हुई घटना और कौन हुआ घायल
इस पूरे मामले में नोएडा पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक महिला ईरान के शहर तेहरान में रहती थी। ईरान में इस घटना की सूचना दी गई है। घटना के बारे में बात करें तो यह घटना नोएडा के गौतमबुद्ध नगर सेक्टर 116 में हुई है। यहां एक ईरानी परिवार किराए पर अपने रिश्तेदार के साथ रहता है। ईरानी परिवार और उनके रिश्तेदारों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई लेकिन लड़ाई इतनी बढ़ गई की जहां एक महिला की मौत हो गई तो वहीं 4 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की असली वजह
दरअसल, शनिवार 5 जनवरी को पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार 4 जनवरी की रात ईरानी परिवार के एक रिश्तेदार इमरान हाशमी से एक मुद्दे पर बहस हुई। दोनों में भयंकर मारपीट हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया की इमरान और उसके परिवार के विवाद में ईरानी परिवार की जीनत की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि इमरान ने जीनत पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ईरानी परिवार का है दिल्ली में कपड़े का व्यापार
पुलिस ने बताया कि झगड़े में दोनों पक्षों ने धारदार हथियार से हमला किया था। हमले में चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं भी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया की यह लोग दिल्ली में कपड़े का व्यापार करते हैं। जीनत की शादी एक महीने पहले हुई थी। जीनत के चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है। चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।