
दिल्ली में कई महीनों के बाद आश्रम फ्लाईओवर खुलने जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। सीएम केजरीवाल के अलावा लोक निर्माण विभाग मंत्री कैलाश गहलोत और स्थानीय विधायक नेता भी मौजूद रहेंगे। आज शाम 5 बजे से इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर से दिल्ली-नोएडा आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण लगने वाले भारी जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले इसका उद्घाटन 28 फरवरी को किया जाना था लेकिन काम नहीं पूरा होने के कारण उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।
लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
आश्रम फ्लाईओवर से ना केवल रिंग रोड पर बल्कि डीएनडी बारापूला एलिवेटेड रोड और मथुरा रोड पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। इन जगहों पर भी ट्रैफिक कम होने की उम्मीदें हैं। नोएडा, मयूर विहार और गाजीपुर से एम्स, धोला कुआ, लाजपत जाने वाले लोगों को अब बारापूला एलिवेटेड रोड जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि डीएनडी से नए फ्लाईओवर को होते हुए लाजपत, मूलचंद, साउथेक्स, धोलाकुआ पहुंच सकेंगे।
बजट से ज्यादा आई लागत
आश्रम फ्लाईओवर को बनाने का ठेका जून 2019 में दिया गया था। इसका काम 12 महीने महीने में पूरा करने की डेडलाइन थी लेकिन इसके सिविल वर्क में 33 महीने लग गए। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ काम बाकी है। शुरुआत में फ्लाईओवर के इस प्रोजेक्ट पर 128.79 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था। जनवरी 2023 तक पीडब्ल्यूडी 142.54 करोड़ का भुगतान कर चुका है। यानी अनुमान से लगभग 13.75 रुपए अधिक खर्च हुए हैं।
दिसंबर 2019 में आश्रम फ्लाईओवर को दिल्ली कैबिनेट में मंजूरी मिली थी। इसके निर्माण का काम जून 2020 से शुरू हुआ। हालांकि कोरोना महामारी और राजधानी में होने वाले प्रदूषण के कारण इसके निर्माण कार्य को कई बार रोका गया था। अब आश्रम फ्लाईओवर का काम अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 6 फरवरी को इसका उद्घाटन कर देंगे।
ये भी पढ़ें: PM को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली अदालत से बरी