Other Statesबड़ी ख़बरराजनीति

Asaduddin Owaisi on result : असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – ‘जीत जाओ तो ईवीएम ठीक और…’

Asaduddin Owaisi on result : जम्मू – कश्मीर और हरियाणा के नतीजे आ चुके हैं। हरियाणा में बीजेपी को बहुमत मिला। इसके साथ ही जम्मू – कश्मीर में कांग्रेस और एनसी गठबंधन को बहुमत मिला। इसी पर ही इन नतीजों पर नेताओं के बयान आ रहे हैं। इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बात की उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जीत जाओ तो ईवीएम ठीक और हार जाओ तो खराब

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें जो लोग गाली देते थे कि हमारे(AIMIM) चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा हो रहा है लेकिन इस बार तो हम चुनाव ही नहीं लड़ रहे थे तो भाजपा कैसे जीत गई? अब जब भाजपा वहां(हरियाणा) जीत गई तो इसका जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस पार्टी को 10 साल की विरोधी लहर का फायदा उठाना चाहिए था, लेकिन उनके अंदरूनी मतभेदों के कारण भाजपा को फायदा हो गया।

‘2024 के चुनाव के…’

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा को फायदा हो गया। चुनावी जंग में अगर आप भाजपा को थोड़ा भी मौका देते हैं तो भाजपा उसका फायदा उठाती है। 2024 के चुनाव के बाद संसद में मैंने कहा था कि जो लोग कह रहे हैं कि ‘ये नफरत पर बड़ी सफलता है’, मैंने उस समय भी कहा था कि ऐसा नहीं है। भाजपा की सफलता के लिए कौन जिम्मेदार है?

मेरा मानना ये है कि मध्य प्रदेश में भी(कांग्रेस को) जीतना चाहिए था, छत्तीसगढ़ में भी जीतना चाहिए था और यहां पर भी जीतना चाहिए था।

ये भी पढ़ें : चुनाव के नतीजे आने के बाद PM मोदी ने JKNC को दी बधाई, हरियाणा की जनता का जताया आभार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button