बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने जैसे ही लिया बेल्लारी का नाम, मच गया सियासी बवाल, जानें पूरा मसला

राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा में जोरों  लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को कर्नाटक के बेल्लारी पहुंचे। यहीं पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया था। राहुल गांधी ने  अपने पुराने अंदाज में सरकार पर जमकर हमला बोला, लेकिन उन्होंने दो स्थानों के नाम लिए, जिसने उनके भाषण को खास बना दिया। जब उन्होंने बेल्लारी और चिकमंगलूर का नाम लिया तो सभा में मौजूद लोगों का सियासी जायका ही बदल गया।

बेल्लारी से सोनिया गांधी का क्या है कनेक्शन

बेल्लारी का कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बहुत ही कनेक्शन है।  जानकारी के लिए बता दें कि साल 1999 में सोनिया गांधी ने बेल्लारी लोकसभा सीट से ही अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब उनके सामने थीं, भाजपा की उस वक्त की सबसे प्रखर नेत्री नेता सुषमा स्वराज।

सुषमा ने इस चुनाव में सोनिया को मात देने के लिए जबर्दस्त मेहनत की थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र एक महीने के अंदर सुषमा स्वराज ने कन्नड़ भाषा सीख ली थी। वह जनसभाओं में कन्नड़ भाषा में ही लोगों को संबोधित करती थीं। हालांकि इसके बावजूद वह सोनिया को शिकस्त दे पाने में सफल नहीं हुईं।

तब सोनिया ने यहां पर 56 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इस चुनाव के दौरान राहुल और प्रियंका दोनों ने ही अपनी मां के लिए प्रचार किया था। तब से और अब तक इस जगह पर गांधी परिवार की काफी अच्छी पकड़ है।

Related Articles

Back to top button