‘कोई भी एक सरकार देश का पूरा विकास नहीं कर सकती…’, मध्यप्रदेश में बोले अमित शाह

Share

Amit Shah in Madhya Pradesh : अमित शाह मध्यप्रदेश पहुंचे। उन्होंने एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लिया है। कोई भी एक सरकार देश का पूरा विकास नहीं कर सकती। इसमें हर सरकार की भागीदारी जरूरी है।

अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को अभिनंदन देना चाहता हूं कि इन्होंने दो दिनों में 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन को जमीन पर उतारा है। मध्य प्रदेश के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस बार मध्य प्रदेश ने एक नया प्रयोग भी किया है। यह प्रयोग आने वाले समय में बहुत सारे राज्यों को भी दिशा दिखाने वाला है।

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प : अमित शाह

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश हमारे देश की भव्य सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध राज्य है। मोदी जी के सूत्र “विकास भी, विरासत भी” को मध्य प्रदेश पूरी तरह साकार कर रहा है। साल 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लिया है। मुझे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश का इसमें बड़ा सहयोग मिलेगा। कोई भी एक सरकार देश का पूरा विकास नहीं कर सकती। इसमें हर सरकार की भागीदारी जरूरी है।

‘कौशल विकसित करने में सरकार का…’

अमित शाह ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी के लिए कौशल विकसित करने में सरकार का अहम रोल होगा। मध्य प्रदेश में बेहतर इन्फ्रास्ट्र्क्चर बन चुका है। राज्य के पारदर्शी शासन ने निवेश के लिए काफी लोगों को आकर्षित किया है। मध्य प्रदेश हर तरह से निवेश के लिए आकर्षक जगह बन चुका है।

यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग का अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप