Aligarh: पति-पत्नी के विवाद में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पति-पत्नी के विवाद में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह है पूरा मामला
यह घटना अलीगढ़ के अतरौली के गांव काज़िमाबाद की है। जानकारी देते हुए मृतका के पिता सतीश ने बताया की उन्होंने अपनी पुत्री नम्रता की शादी 4 साल पहले अलीगढ़ के गांव काज़िमाबाद में की थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में आपसी विवाद रहता था और अक्सर नम्रता तनावपूर्ण स्थिति में रहती थी। वहीं जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार यानी (12 अक्टूबर) की शाम नम्रता और उसके पति के बीच आपसी विवाद हुआ था। आज यानी (13 अक्टूबर) सुबह में के मायके पक्ष को सूचना मिली कि नम्रता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: स्कूली बच्चों की मौज, इस महीने में दो दिन रहेंगे स्कूल बंद