
Akhilesh Yadav News : ईद-उल-फितर के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को ईदगाह मैदान पहुंचे और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ईद के मौके पर लखनऊ में ईदगाद जा रहे थे। इस दौरान अखिलेश यादव का काफिला रोक दिया गया। वहां रास्ते में काफी बैरिकेडिंग लगाई गई थी। इस घटनाक्रम पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भड़क गए और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को खरी-खोटी सुनाई। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी थी।
देश को संविधान से नहीं चला रही
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि क्या इमरजेंसी है? क्या दबाव बनाना चाहते हैं कि दूसरे के धर्मों में शामिल न हों? बैरिकेडिंग इसलिए की जा रही थी कि लोग त्योहार न मना पाएं। सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र को है। बीजेपी इस देश को संविधान से नहीं चला रही है।
ममता बनर्जी की बात का समर्थन किया
अखिलेश यादव ने कहा कि बैरिकेडिंग लगाकर मुझे आधे घंटे रोका गया। मैंने जानने की कोशिश की, ऐसा क्यों किया जा रहा है। किसी के पास कोई जवाब नहीं था। मैं इसे तानाशाही समझूं या इमरजेंसी समझूं? क्या दबाव बनाना चाहते हैं कि दूसरे के धर्मों में शामिल न हों? वहीं अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की बात का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें : संभल का सीओ सांप्रदायिकता फैला रहा है, तुरंत हटाया जाए : मौलाना तौकीर रजा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप